सनातन🚩समाचार🌎 असम के गोलपारा जिले के हबरागघाट हायर सेकेंडरी स्कूल में हाल ही में एक संवेदनशील घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। स्कूल में कक्षा नौ के पांच मुस्लिम छात्रों द्वारा कथित रूप से बीफ लाने और उसे खाने का मामला तूल पकड़ गया है।
आरोप है कि इन छात्रों ने न केवल परिसर में बीफ का सेवन किया, बल्कि अपने दो हिंदू सहपाठियों को भी उसे खाने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और जबरदस्ती खिलाने का प्रयास किया।पीड़ित छात्रों ने घटना की जानकारी तुरंत अपने एक शिक्षक को दी, लेकिन आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय इसे दबाने की कोशिश की और पीड़ित बच्चों को चुप रहने की सलाह दी। जब घर पर छात्रों ने परिजनों को पूरी बात बताई, तो अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया।
इसे आजमाएं: घर में कोई पुराना मरीज है तो उससे चटाई दान करवा दें बहुत लाभ मिलेगा।
बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए कृष्णई पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी संबंधित छात्रों और उनके अभिभावकों को पूछताछ के लिए बुलाया। इस मामले में पुलिस ने एक छात्र की मां नूर साहिदा बेगम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थान में इस तरह की गतिविधियों का होना बेहद चिंताजनक है और इसे सुनियोजित तरीके से किया गया कृत्य बताया जा रहा है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गोलपारा के जिला आयुक्त प्रदीप तिमुंग और पुलिस अधीक्षक नवनीत महंता ने स्कूल का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की।शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अब स्कूल में कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में स्कूलों में मांसाहारी भोजन लाने पर रोक रहेगी।
छात्रों को केवल शाकाहारी भोजन लाने के लिए निर्देशित किया गया है, हालांकि इसमें अंडे को शामिल करने की छूट दी गई है। प्रशासन ने क्षेत्र में भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की है।
Attempt to feed beef to Hindu students in school; victims filed an FIR, police arrested one woman







