दोष किसका ? हिंदू लड़कियों का ? उनके माता पिता का या लव जिहादियों का ?
सनातन🚩समाचार🌎 प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ प्रेमजाल में फँसाकर एक हिंदू युवती के साथ निकाह करने और फिर उसकी रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत के बाद शव दफनाने का गंभीर मामला दर्ज हुआ है। मृतक युवती मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली थी। आरोप है कि आरोपी युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को प्रिंस बताया था।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार युवती हैदराबाद की एक बिस्कुट फैक्ट्री में कार्यरत थी। वहीं उसकी मुलाकात साहिल खान से हुई, जो पास की ही एक दर्जी की दुकान पर काम करता था। आरोपी ने युवती को अपने प्यार में फँसाकर पहले मंदिर में शादी की। बाद में जब युवती को उसकी वास्तविक पहचान और धर्म का पता चला तो विवाद हुआ। परिवार का आरोप है कि युवती को जबरन मस्जिद ले जाकर निकाह के लिए मजबूर किया गया।फरवरी 2026 में युवती के गर्भवती होने के बाद साहिल उसे अपने घर प्रयागराज ले आया।
परिजनों का दावा है कि वहाँ युवती के साथ लगातार मारपीट और उत्पीड़न किया जाता था। पीड़िता ने घर लौटकर अपने माता-पिता को प्रताड़ित किए जाने की जानकारी भी दी थी। आरोप है कि आरोपी युवक दोबारा युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके बाद उसका फोन बंद करवा दिया, जिससे उसका संपर्क अपने परिवार से पूरी तरह टूट गया।परिजनों को जून के पहले सप्ताह में अपनी बेटी की मौत की दुखद सूचना मिली। हैरानी की बात यह है कि बिना परिवार को सूचित किए 11 मई को ही युवती के शव को मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ दफन कर दिया गया था।
विशेष : सुख ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए वर्ष में एक बार तांबे का बर्तन करते रहें।
परिजनों की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और 16 जून को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम में फिलहाल मौत का निश्चित कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिससे मामला और अधिक उलझ गया है।आरोपी और उसके परिजनों का तर्क है कि युवती की मृत्यु बीमारी के कारण अस्पताल में हुई थी। वहीं मृतका की बहन ने इसे एक बड़ी साजिश करार दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्यवाही की तैयारी में है।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये सेवा जारी रहे सहयोग कीजिए डोनेट कीजिए।






