दलितों पर मजहबियों की बर्बरता कोई नई बात नहीं है, ऐसी हर घटना के बाद ‘भीम-मीम’ वालों के मुंह में दही जम जाता है।
सनातन🚩समाचार🌎 उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ बखिरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बभनी गांव में आनंद नामक एक दलित युवक की सरेराह तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात के बाद से पूरे इलाके में गहरा आक्रोश है और ग्रामीण लगातार दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के मूल में एक पुराना विवाद बताया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार पांच दिन पूर्व एक विवाह समारोह के दौरान नासिर अली नामक युवक ने आनंद की भांजी के साथ छेड़खानी की थी। अपनी भांजी के सम्मान की रक्षा के लिए आनंद ने नासिर को थप्पड़ जड़ दिया था। यही थप्पड़ उस अपराधी की खुन्नस का कारण बना। गुरुवार की देर रात जब आनंद बाजार से अपना काम निपटाकर वापस घर लौट रहा था, तभी नासिर और उसके साथियों ने उसे घेर लिया और धारदार तलवार से उसके गले पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में आनंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस घटना के सामने आते ही स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग को लेकर बभनी चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। स्थिति तब और अधिक तनावपूर्ण हो गई जब उग्र ग्रामीणों ने आरोपी की गुमटी और घर में आग लगा दी। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर एडीजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर नासिर, निरहू, जैगम और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विशेष: मन की शांति और धन वृद्धि के लिए चावल दान किया करें।
पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक आनंद अपने पीछे पत्नी मीना देवी और दो छोटी मासूम बेटियों को छोड़ गया है। उसकी बड़ी बेटी तीन साल की है और छोटी बेटी मात्र छह माह की है। अपनी पत्नी की करुण पुकार है कि उसे न्याय चाहिए और आरोपियों का खात्मा होना चाहिए। शुक्रवार को प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने लाठियों के साथ सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों के बढ़ते दबाव और प्रशासन की सख्ती के बाद मुख्य आरोपी की दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई।
यह दुखद घटना केवल एक हत्या का मामला नहीं है, बल्कि समाज में व्याप्त वैचारिक संघर्ष और सुरक्षा के सवालों को भी जन्म देती है। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बहाली के लिए पुलिस टीमों को छापेमारी के निर्देश दिए हैं और दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वर्तमान में स्थिति तनावपूर्ण होने के बावजूद पुलिस प्रशासन के पूर्ण नियंत्रण में है। यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सबक है कि कानून हाथ में लेने वाले अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
यहां बड़ा सवाल ये पैदा होता है कि जय भीम जय मीम की आड़ में आखिर कब तक दलितों पे अत्याचार होते रहेंगे ?

हमे सहयोग दिजिये डोनेट कीजिए।
Tension prevails in the Sant Kabir Nagar district of Uttar Pradesh following the brutal murder of a Dalit youth named Anand. A case has been registered against four individuals, including Nasir Ali, in connection with the incident. Read the full details here regarding the incident, the police action taken, and the villagers’ outrage.







