एक तरफ जहां धड़ल्ले से गौ हत्या जारी है तो वहीं दूसरी ओर 14 गोरक्षकों को आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई है।
सनातन🚩समाचार🌎 अलीगढ़ पुलिस ने गोकशी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जनवरी 2026 में पकड़े गए 700 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित मांस की तस्करी से जुड़ी है। फोरेंसिक लैब से प्राप्त रिपोर्ट में मांस के संरक्षित पशु का होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है।
मामले की शुरुआत 15 जनवरी 2026 की रात को हुई थी, जब गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं को प्रतिबंधित मांस की तस्करी की सूचना मिली। कार्यकर्ताओं ने पीछा करके गभाना टोल प्लाजा के पास एक लोडर वाहन को रोका, जिसमें बर्फ के बक्सों के भीतर भारी मात्रा में मांस छिपाकर ले जाया जा रहा था। उस समय पूछताछ में वाहन चालक ने दावा किया था कि यह मांस मछलियों को खिलाने के लिए बरेली ले जाया जा रहा है।पुलिस ने मांस के नमूने मथुरा स्थित प्रयोगशाला में जाँच के लिए भेजे थे।
अप्रैल महीने में आई रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि यह मांस किसी सामान्य जानवर का नहीं, बल्कि प्रतिबंधित पशु का था। जांच आगे बढ़ने पर यह तथ्य सामने आया कि इस खेप की आपूर्ति खुर्जा स्थित अल हम्द मीट फैक्ट्री से की गई थी। इस फैक्ट्री के मालिक अनवर हुसैन हैं, जो इलाके के रसूखदार व्यवसायी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई हैं।इस मामले में चंडौस पुलिस ने सबसे पहले गुरुवार शाम को अनवर के सहयोगी इस्लाम खान को गिरफ्तार किया। उससे मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार सुबह पुलिस ने खुर्जा स्थित आवास से मुख्य आरोपी अनवर हुसैन को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।अनवर हुसैन के रसूख का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गिरफ्तारी के बाद चंडौस कोतवाली में बड़ी संख्या में राजनीतिक लोगों का जमावड़ा लग गया था। आरोपी का व्यापारिक साम्राज्य काफी फैला हुआ है, जिसमें मीट फैक्ट्री के अलावा पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और कृषि भूमि शामिल हैं।
इस बारे में पुलिस का कहना है कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद साक्ष्यों के आधार पर ही यह गिरफ्तारी की गई है और अब मामले की गहनता से पड़ताल जारी है।

ये अभियान जारी रखने के लिए सहयोग कीजिए डोनेट कीजिए।
Aligarh Police has arrested Anwar Hussain, brother of a former Union Minister, in a cow slaughter case. Over 700 kg of illicit beef was supplied from his meat factory.







