वारिस,साजिद,सलीम सहित 6 गिरफ्तार क्योंकि आसिफ को रात 10 बजे गांव में घूमने पर टोका तो साथियों सहित किया हमला “मौत”

योजना बना कर भीड़ के द्वारा हिंदुओं पर खूनी हमले करने का रुझान अब तेजी से बढ़ रहा है।

सनातन 🚩समाचार🌎उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पिपराराम गांव से अब एक क्रूर और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। इस मामले ने पूरे समाज को स्तब्ध कर दिया है।घटना की शुरुआत 26 मई 2026 की रात लगभग 10 बजे हुई, जब स्थानीय निवासी राजू मौर्य ने गांव की गलियों में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे मोहम्मद आसिफ खान को देखा। सुरक्षा की दृष्टि से राजू मौर्य ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो आसिफ ने इसे अपना अपमान समझा। उस समय विवाद के बाद ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था, जबकि तब आसिफ ने राजू मौर्य को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

अगले दिन यानी 27 मई की सुबह मोहम्मद आसिफ खान ने अपने पिता वारिस अली, भाइयों साजिद खान, सलीम उर्फ सालिम अली, माजिद अली, आकिब और वाजिद के साथ मिलकर एक योजनाबद्ध तरीके से हमला करने की तैयारी की। ये सभी लोग लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से लैस होकर राजू मौर्य के घर जा पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए राजू मौर्य पर हमला कर दिया।राजू मौर्य को बचाने के लिए जब उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी बर्बरता से वार किए।

इस हमले में धनराज मौर्य के सिर पर लोहे की रॉड और लाठियों से गंभीर प्रहार किए गए, जिससे वे मरणासन्न हो गए। इसके अतिरिक्त हमले में मीना देवी, हीरालाल मौर्य, सोहनलाल मौर्य और आकाश मौर्य भी बुरी तरह घायल हुए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए।गंभीर रूप से घायल धनराज मौर्य को इलाज के लिए पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

वहां कई दिनों तक जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करने के बाद आखिर शनिवार 30 मई 2026 को धनराज मौर्य ने दम तोड़ दिया। रविवार (31 मई 2026) सुबह जब धनराज मौर्य का शव पोस्टमार्टम के बाद एम्बुलेंस से पिपराराम गाँव पहुँचा, तो परिजनों के सब्र का बाँध टूट गया। मृतक के रोते-बिलखते बूढ़े माता-पिता, पत्नी और मासूम बच्चों को देखकर पूरे गाँव का कलेजा मुंह को आ गया। उन्मादियों की इस क्रूर हरकत के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और पीड़ित परिवार के सदस्य शव को लेकर बलरामपुर-बस्ती मार्ग पर उतर आए।

उन्होंने मुख्य सड़क के बीचों-बीच शव को रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, गैंड़ास बुजुर्ग के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र तथा उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना था कि केवल गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं न हो।धनराज मौर्य की मृत्यु के बाद पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी में हत्या की संबंधित धाराओं को शामिल कर लिया है।

घायल मीना देवी का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।यहां बड़ा सवाल ये पैदा होता है कि आखिर ये उन्मादी लोग अब योजनाबद्घ तरीके से हिंदुओं पर हमले क्यों कर रहे हैं ?

  • Related Posts

    असल पहचान छिपा के कर दी दलित बेटी तबाह, फहीम, उसका अब्बू, मौलवी और…. (खौफनाक खबर)

    एक तरफ जोरदार जय भीम जय मीम तो वहीं दूसरी ओर जय मीम वालों का कहर जारी जय भीम वालों पर। सनातन🚩समाचार🌎 दिल्ली के जामिया नगर इलाके से एक अत्यंत…

    मोहम्मद समीर 19 वर्षीय छात्रा को लहु लुहान छोड़ कर भाग गया, तड़प तड़प कर मौत

    सनातन🚩समाचार🌎वाराणसी के एक बॉयज हॉस्टल में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतका जीएनएम द्वितीय वर्ष की…

    You Missed

    असल पहचान छिपा के कर दी दलित बेटी तबाह, फहीम, उसका अब्बू, मौलवी और…. (खौफनाक खबर)

    असल पहचान छिपा के कर दी दलित बेटी तबाह, फहीम, उसका अब्बू, मौलवी और…. (खौफनाक खबर)

    मोहम्मद समीर 19 वर्षीय छात्रा को लहु लुहान छोड़ कर भाग गया, तड़प तड़प कर मौत

    मोहम्मद समीर 19 वर्षीय छात्रा को लहु लुहान छोड़ कर भाग गया, तड़प तड़प कर मौत

    जय श्री राम का घोष किया तो 10वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, भड़के हिंदू

    जय श्री राम का घोष किया तो 10वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, भड़के हिंदू

    अब भरूच जामा मस्जिद के तहखाने में मिलीं हिंदू-जैन देवी देवताओं की मूर्तियों का वीडियो वायरल

    अब भरूच जामा मस्जिद के तहखाने में मिलीं हिंदू-जैन देवी देवताओं की मूर्तियों का वीडियो वायरल

    5 लाख लेलो 5 हजार हर महीने मिलेंगे नहीं माने तो हिंदू धर्म को गालियां, अब पकड़ेगी पुलिस

    5 लाख लेलो 5 हजार हर महीने मिलेंगे नहीं माने तो हिंदू धर्म को गालियां, अब पकड़ेगी पुलिस

    चाँदनी कुरैशी से करोड़पति हिंदू के बेटे ने रहमान बन किया निकाह, अब अगर सारा परिवार मुस्लिम ना बना तो …….

    चाँदनी कुरैशी से करोड़पति हिंदू के बेटे ने रहमान बन किया निकाह, अब अगर सारा परिवार मुस्लिम ना बना तो …….