ऑपरेशन क्लीन स्वीप’, 1600+ अपराधि निशाने पर,पुलिस ही पुलिस, 3 अवैध मदरसे सील

इसमें कोई संदेह नहीं है कि पुलिस अगर कुछ करना चाहे तो वो कर ही डालती है।

सनातन 🚩समाचार🌎 गाजियाबाद के खोड़ा में 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की जघन्य हत्या के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग सख्त रुख अपनाते हुए पूरे इलाके में व्यापक स्तर पर कार्रवाई कर रहे हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा एक बड़े सत्यापन अभियान का संचालन किया जा रहा है।

पुलिसकर्मी इलाके की हर छोटी-बड़ी गलियों में जाकर लगभग 1600 संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। इस अभियान के दौरान पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने खुद मोर्चा संभालते हुए स्थिति की समीक्षा की। जांच प्रक्रिया में जिन संस्थानों के पास वैध पंजीकरण या आवश्यक कागजात नहीं मिले, उन पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। इसी क्रम में मदरसा रहमानिया, मदरसा सुलताना अल-अरफीन और मदरसा तालीमत उलूम को सील कर दिया गया है।

बकरीद के दिन बकरे की जगह सूर्या को यहीं कत्ल किया गया था। खोड़ा और लोनी क्षेत्र में चार एसीपी की देखरेख में विशेष टीमें लगातार सक्रिय हैं। अधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि यदि किसी भी अपराधी की संदिग्ध गतिविधियां पाई जाती हैं, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन इस पूरे इलाके को अवैध गतिविधियों से मुक्त करने के लिए ऑपरेशन क्लीन स्वीप चला रहा है।

घटना से आहत मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे जिलाधिकारियों ने उन्हें हर संभव सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिया है। सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा चुकी है और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। पुलिस इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद शेष फरार चल रहे आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 28 मई को नवनीत विहार निवासी सूर्या को फोन करके सुनियोजित ढंग से बुलाया गया था, जहां असद और उसके साथियों ने उसे घेरकर चाकूओं से जानलेवा हमला कर दिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान सूर्या ने दम तोड़ दिया था। अब प्रशासन पूरी ताकत के साथ यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि भविष्य में ऐसी किसी भी आपराधिक घटना की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में भयमुक्त माहौल कायम रहे।

  • Related Posts

    अरमान का नाबालिग हिंदू कन्या पे कहर, गौमांस कलमा और गर्म चिमटा …..

    LOVE JIHD करना, गौमांस खाने को विवश करना, मारपीट करना, हिंदू लड़कियों पे ये अत्याचार कब तक ❓ सनातन🚩समाचार🌎 उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बेहद चौंकाने वाला और…

    अंसार ने असल पहचान छिपाकर किया बर्बाद, फिर फंसा दिया हलाला के जाल में

    अलीगढ़ लव जिहाद का खौफनाक सच राहुल बनकर फंसाया जाल में और सुहागरात पर खुला असली चेहरा। सनातन🚩समाचार🌎 उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला…

    You Missed

    अरमान का नाबालिग हिंदू कन्या पे कहर, गौमांस कलमा और गर्म चिमटा …..

    अरमान का नाबालिग हिंदू कन्या पे कहर, गौमांस कलमा और गर्म चिमटा …..

    अंसार ने असल पहचान छिपाकर किया बर्बाद, फिर फंसा दिया हलाला के जाल में

    अंसार ने असल पहचान छिपाकर किया बर्बाद, फिर फंसा दिया हलाला के जाल में

    कसम खुदा की, जाहिल रं#@,गला काट देंगे नाज़िया इलाही खान का

    कसम खुदा की, जाहिल रं#@,गला काट देंगे नाज़िया इलाही खान का

    हिंदू युवती का बलात्कार और ब्लैकमेल, पुलिस ने दबोचे शाहनवाज-सादमान और मस्जिद का काजी

    हिंदू युवती का बलात्कार और ब्लैकमेल, पुलिस ने दबोचे शाहनवाज-सादमान और मस्जिद का काजी

    पाकिस्तानी हैंडलर्स की कसम, मुजाहिद मिशन-2047, इस्लामिक कानून लागू करेंगे

    पाकिस्तानी हैंडलर्स की कसम, मुजाहिद मिशन-2047, इस्लामिक कानून लागू करेंगे

    ममता बनर्जी की TMC का अंतर्कलह, ये हो गया 440 करोड़ का ……

    ममता बनर्जी की TMC का अंतर्कलह, ये हो गया 440 करोड़ का ……