जय श्री राम का घोष किया तो 10वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, भड़के हिंदू

सनातन🚩समाचार🌎 पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर स्थित मदरात पॉपुलर एकेडमी स्कूल में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ हुई बर्बरता की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पीड़ित छात्र देबजीत हल्दार पर कथित तौर पर जय श्रीराम का नारा लगाने का आरोप लगाकर उसके ही सहपाठियों ने उसे बेरहमी से पीटा।

यह घटना 4 जून की है, जिसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।घटना के अनुसार, 10 से 12 छात्रों का एक समूह देबजीत को स्कूल के शौचालय में ले गया। उनका आरोप था कि देबजीत ने किसी वीडियो में जय श्रीराम का नारा लगाया है, जबकि पीड़ित का स्पष्ट कहना है कि वीडियो में दिखने वाला लड़का वह नहीं है, बल्कि कोई और है जो दिखने में उसके जैसा है। बावजूद इसके, उसे करीब 15 मिनट तक बंधक बनाकर यातनाएं दी गईं और जबरन माफी माँगने के लिए मजबूर किया गया।

विशेष: मोक्ष प्राप्ति के इच्छुक कपूर का दान किया करें।

पिटाई के दौरान कई छात्र इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाते रहे।पीड़ित देबजीत के परिवार ने आरोप लगाया है कि मारपीट के कारण उनके बेटे के कान और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसे सुनने में भी कठिनाई हो रही है। इस खौफनाक अनुभव के बाद देबजीत सदमे में है और उसने डर के कारण स्कूल जाना बंद कर दिया है। परिजनों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने तुरंत एक शिक्षक को इसकी शिकायत दी थी, लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को स्थिति ने हिंसक रूप ले लिया।

हिंदू संगठनों और भाजपा समर्थकों ने स्कूल के बाहर भारी प्रदर्शन किया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर दी, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और स्कूल के अन्य छात्र व शिक्षक अंदर ही फंस गए। विवाद बढ़ता देख पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों को मोर्चा संभालना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन ने एक आपात बैठक बुलाई, जिसमें पुलिस, पीड़ित का परिवार और आरोपित छात्रों के अभिभावक शामिल हुए।

बैठक में आरोपितों के परिजनों ने माफी मांगी है। स्कूल के प्रिंसिपल साइकत पुरकैत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर आरोपित छात्रों को सस्पेंड करने की सिफारिश की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि कानून के दायरे में रहकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यहां बड़ा सवाल ये है कि आखिर क्या कारण है जो जय श्री राम बोलने पर बहुत सारे लोग हिंसक क्यों हो रहे हैं ?

  • Related Posts

    साहिल खान ने प्रिंस बन हिंदू युवती को प्रेगनेट किया “मौत” कब्र से निकला शव

    दोष किसका ? हिंदू लड़कियों का ? उनके माता पिता का या लव जिहादियों का ? सनातन🚩समाचार🌎 प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने…

    असल पहचान छिपा के कर दी दलित बेटी तबाह, फहीम, उसका अब्बू, मौलवी और…. (खौफनाक खबर)

    एक तरफ जोरदार जय भीम जय मीम तो वहीं दूसरी ओर जय मीम वालों का कहर जारी जय भीम वालों पर। सनातन🚩समाचार🌎 दिल्ली के जामिया नगर इलाके से एक अत्यंत…

    You Missed

    साहिल खान ने प्रिंस बन हिंदू युवती को प्रेगनेट किया “मौत” कब्र से निकला शव

    साहिल खान ने प्रिंस बन हिंदू युवती को प्रेगनेट किया “मौत” कब्र से निकला शव

    असल पहचान छिपा के कर दी दलित बेटी तबाह, फहीम, उसका अब्बू, मौलवी और…. (खौफनाक खबर)

    असल पहचान छिपा के कर दी दलित बेटी तबाह, फहीम, उसका अब्बू, मौलवी और…. (खौफनाक खबर)

    मोहम्मद समीर 19 वर्षीय छात्रा को लहु लुहान छोड़ कर भाग गया, तड़प तड़प कर मौत

    मोहम्मद समीर 19 वर्षीय छात्रा को लहु लुहान छोड़ कर भाग गया, तड़प तड़प कर मौत

    जय श्री राम का घोष किया तो 10वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, भड़के हिंदू

    जय श्री राम का घोष किया तो 10वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, भड़के हिंदू

    अब भरूच जामा मस्जिद के तहखाने में मिलीं हिंदू-जैन देवी देवताओं की मूर्तियों का वीडियो वायरल

    अब भरूच जामा मस्जिद के तहखाने में मिलीं हिंदू-जैन देवी देवताओं की मूर्तियों का वीडियो वायरल

    5 लाख लेलो 5 हजार हर महीने मिलेंगे नहीं माने तो हिंदू धर्म को गालियां, अब पकड़ेगी पुलिस

    5 लाख लेलो 5 हजार हर महीने मिलेंगे नहीं माने तो हिंदू धर्म को गालियां, अब पकड़ेगी पुलिस