एक तरफ जहां एक ओर बहुत जोर शोर से जय भीम जय मीम के नारे लगाए जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर जय भीम वालों पर जय मीम वालों का कहर थामने का नाम नहीं ले रहा है।
सनातन 🚩समाचार🌎 उत्तर प्रदेश के मवाना से एक अत्यंत निंदनीय और वीभत्स घटना प्रकाश में आई है। बकरीद के पर्व पर दावत के बहाने बुलाकर अनुसूचित जाति के एक युवक को दरिंदगी का शिकार बनाया गया। आरोप है कि अयान नाम के एक व्यक्ति ने पड़ोसी गांव के रहने वाले पीड़ित को अपने घर दावत पर आमंत्रित किया था।
जैसे ही पीड़ित वहां पहुंचा, अयान ने अपने तीन साथियों—गुलमोहम्मद, आवेश उर्फ उवैश और अदनान के साथ मिलकर उसे एक कमरे में बंधक बना लिया।इसके उपरांत चारों ने मिलकर युवक के साथ कुकृत्य किया और जब उसने स्वयं को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की। अमानवीयता की हदें पार करते हुए उन्होंने इस पूरी वारदात का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।
आरोपियों ने जातिसूचक अभद्र टिप्पणियां करते हुए पीड़ित को धमकाया कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचे पीड़ित ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। पीड़ित की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
विशेष: धन की कमी दूर करनी है तो पंखे का दान करें।
पुलिस टीम ने तत्परता बरतते हुए गुलमोहम्मद, आवेश और अदनान को दबोच लिया और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।इस घिनौनी घटना का मुख्य सूत्रधार अयान अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्य आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें दबिश दे रही हैं और उसे जल्द ही पकड़ किया जाएगा।







