तेलंगाना के हैदराबाद से सनातनियों को बेहद परेशान करने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है।
दरअसल मुशीराबाद इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बकरीद के अवसर पर पशुओं की कुर्बानी के बाद सड़कों पर खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है। यह क्रूर दृश्य बांग्लादेश मार्केट से लेकर आसपास की हिंदू कॉलोनियों तक फैला हुआ है, जिसे देखकर स्थानीय निवासियों और विशेष रूप से महिलाओं में गहरा आक्रोश है।
वीडियो में स्थानीय महिलाओं को इस घटना पर अपना तीव्र विरोध और नाराजगी जाहिर करते हुए सुना जा सकता है। इस मामले ने सोशल मीडिया पर भी एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। हैदराबाद बीजेपी लीगल सेल की एडवोकेट नीलम भार्गवा राम ने सबसे पहले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया, जिसके बाद से ही जनता में भारी रोष देखा जा रहा है।सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना को लेकर पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स यानी पेटा इंडिया जैसी संस्थाओं की चुप्पी पर भी सवाल उठा रहे हैं।
👆लिंक टच करें खौफनाक वीडियो👆
लोगों का कहना है कि जो संगठन हिंदू त्योहारों पर अक्सर सक्रिय रहते हैं, वे इस मामले में मौन क्यों हैं ? स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस कृत्य से सार्वजनिक स्वच्छता और धार्मिक संवेदनाओं को नजरअंदाज किया गया है। लोगों का मानना है कि शहरी और घनी आबादी वाले इलाकों में ऐसी घटनाएं सामाजिक सद्भाव को प्रभावित करती हैं। इस मामले में प्रशासन और स्थानीय पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने पर भी लोग गहरी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।







