सनातन🚩समाचार🌎वाराणसी के एक बॉयज हॉस्टल में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतका जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और बुधवार सुबह हॉस्टल की सीढ़ियों पर खून से लथपथ हालत में पाई गई थी। प्राथमिक चिकित्सा के लिए उसे पास के नर्सिंग होम ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि छात्रा तीन महीने की गर्भवती थी। इस हृदयविदारक घटना का मुख्य आरोपित उसका बॉयफ्रेंड मोहम्मद समीर है, जो उसी कॉलेज में नर्सिंग तृतीय वर्ष का छात्र है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और कॉल रिकॉर्ड्स की मदद से समीर को जौनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि दोनों पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग में थे।आरोपित के बयानों के मुताबिक, गर्भधारण की पुष्टि के बाद उन्होंने कई चिकित्सकों से संपर्क किया, लेकिन अभिभावकों की अनुपस्थिति के कारण किसी ने भी गर्भपात करने से इनकार कर दिया।
इसके बाद दोनों ने इंटरनेट और यूट्यूब पर वीडियो देखकर स्वयं गर्भपात करने की खतरनाक योजना बनाई। उन्होंने बाजार से गर्भपात की दवा खरीदी।बुधवार को आरोपित ने दबाव डालकर छात्रा को जबरन ये दवा खिला दी। दवा के घातक असर से छात्रा को अत्यधिक रक्तस्राव, तेज दर्द और उल्टी होने लगी। बदहवास हालत में छात्रा मदद के लिए कमरे से बाहर सीढ़ियों की ओर भागी, लेकिन अत्यधिक कमजोरी के कारण वह वहीं गिरकर बेहोश हो गई। अपनी जान बचाने और गिरफ्तारी के डर से आरोपित छात्रा को तड़पता छोड़कर अपने कमरे का ताला बंद कर जौनपुर भाग गया।






